HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अवैध तरीके से तस्करी हो रही 06 पेटी शराब बरामद

बागेश्वर: अवैध तरीके से तस्करी हो रही 06 पेटी शराब बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एसओजी व कपकोट थान पुलिस ने छह पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में कपकोट पुलिस चेकिंग पर निकली। चेकिंग दौरान मुखबीर की सूचना पर चौड़ास्थल से करीब 10 किमी आगे तरसाल, पतियासाल में चेकिंग की गई। चेकिंग के दोरान लाल सिंह टाकुली उर्फ पप्पू पुत्र आन सिंह टाकुली निवासी ग्राम तरसाल की दुकान से छह पेटी (72 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 60(1)आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments