HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मनचलों को बहुत भारी पड़ी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पुलिस...

अल्मोड़ा : मनचलों को बहुत भारी पड़ी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने पांच को पोस्को एक्ट में किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। यहां धौलादेवी ब्लॉक में एक नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करना पांच मनचलों को बहुत महंगा साबित हुआ। पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को पोस्को एक्ट में गिरफ्तार कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि यहां तोली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए मामले में पुलिस ने पांच युवकों की गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व राजस्व पुलिस क्षेत्र तोली तहसील अल्मोड़ा में धारा 23/354/504/506 भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियोग गत 21 जूून को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया गया था। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पीएन मीणा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए विवेचना महिला उनि पूजा दास के सुपुर्द कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। एसएसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर अलग—अलग समय दबिश दी गयी। जिसके बाद आज मंगलवार को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कमलेश कुमार पुत्र पप्पू राम, भगवान प्रसाद पुत्र जगदीश राम, देवेंद्र प्रसाद पुत्र जगदीश राम, रविन्द्र कुमार पुत्र आनंद राम, राजू कुमार पुत्र दयाल राम शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्रमा बीना, पोस्ट खोला के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस टीम में महिला उनि पूजा दास (थाना दन्या) के अलावा कानि. सुरेंद्र नेगी, प्रेम कुमार, कुंदन लाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments