HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा व बागेश्वर में 05 पुलिस कार्मिक सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

अल्मोड़ा व बागेश्वर में 05 पुलिस कार्मिक सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

ADVERTISEMENTS

— कार्यशैली की प्रशंसा, प्रशस्ति पत्र व उपहार दिए और किया सम्मानित

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद में आज पुलिस महकमे में लंबी सफलतम सेवा करते हुए पांच पुलिस कार्मिक सेवानिवृत्त हो गए। जिन्हें सेवानिवृत्ति पर स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। उनके कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए गए और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अल्मोड़ा: आज पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस स्टाफ ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट व हेड कांस्टेबिल महेश चन्द्र हर्बोला को भावभीनी ​विदाई दी। उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी के संचालन में चले विदाई समारोह में उनकी कार्यशैली व सेवा कार्यों की प्रशंसा की गई। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कार्मिकों दीर्घकालीन सेवा के दौरान उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। एसएसपी ने दोनों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किए तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मंगलमय भविष्य की कामना की। उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। सभी ने उनके सपरिवार स्वस्थ, सुखी रहने तथा दीर्घायु होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने जनपद पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 40 वर्ष, 09 माह तथा हेड कांस्टेबिल महेश चंद्र हर्बोला ने जनपद नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली एवं अल्मोड़ा नियुक्त रहकर 40 वर्ष, 01 माह, 26 दिवस की सेवा पुलिस विभाग में की। इस मौके पर सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, यातायात निरीक्षक गणेश हरड़िया, थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह आदि ने विचार रखे जबकि समारोह में प्रतिसार निरीक्षक जीतेन्द्र पाठक, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़, निरीक्षक रेडियो उमा शंकर पाण्डे एवं स्टाफ के हीरा सिंह, पुष्पा भट्ट, प्रभारी डीसीआरबी बलबीर सिंह समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
बागेश्वर में सीओ व दो एसआई सेवानिवृत्त

बागेश्वर: पुलिस उपाधीक्षक कपकोट समेत तीन पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्याें की सराहना की। पुलिस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कपकोट में तैनात सीओ अशोक कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में 41 वर्ष छह माह 12 दिन सेवा की। उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह नेगी 40 वर्ष, छह माह, 30 दिन और उपनिरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट 40 वर्ष, 10 माह, 16 दिन की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने उन्हें शाल भेंट किया। प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। उनके सुखद जीवन की कामना की। उनकी सेवाओं, कर्तव्य परायणता और ईमानदारी की सराहना की। इस दौरान सीओ शिवराज सिंह राणा, अंकित कंडारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments