HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: 05.89 लाख का गांजा पकड़ा, हल्द्वानी के दो लोग गिरफ्तार,...

Almora Breaking: 05.89 लाख का गांजा पकड़ा, हल्द्वानी के दो लोग गिरफ्तार, कार सीज

ADVERTISEMENTS

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के भतरोंजखान थाना पुलिस की टीम ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। गांजा तस्करी करते दो लोगों को धर दबोचा। यह लोग एक स्विप्ट डिजायर कार में यह गांजा ढो रहे थे। इस खेप में 05.89 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है। कार सीज कर ली गई है।

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भतरोंजखान संजय पाठक की पुलिस टीम ने मोहान पुलिस सहायता केंद्र के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मरचूला की तरफ से आ रही स्विप्ट डिजायर कार संख्या यूके 06एए 5336 को रोककर चेक किया, तो उसमें सवार दो लोगों के कब्जे से तीन कट्टों में भरे 39.320 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 5,89,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार में सवार दोनों व्यक्तियों तरसेम सिंह पुत्र स्व. धरम सिंह निवासी विशनपुर, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल तथा जीवन आर्या पुत्र गोपाल राम, निवासी रतनपुर, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को सीज कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय पाठक, आरक्षी अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह व प्रकाश सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments