HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: लंबी सेवा कर 04 पुलिस कार्मिक सेवानिवृत्त, विदाई दी

अल्मोड़ा: लंबी सेवा कर 04 पुलिस कार्मिक सेवानिवृत्त, विदाई दी

ADVERTISEMENTS

👉 पुलिस लाइन में विदाई समारोह, सम्मान के साथ दिए उपहार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पुलिस विभाग में सफलतापूर्वक लंबी सेवाएं देने के बाद आज यहां 04 पुलिस कार्मिक सेवानिवृत्त हो गए। जिन्हें पुलिस लाइन अल्मोड़ा में समारोहपूर्वक विदाई दी गई और उन्हें फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किए गए।

सेवानिवृत्त होने वालों में अपर उप निरीक्षक नारायण दत्त तथा हेड कांस्टेबल गंगा प्रसाद, संजय कुमार व मोहम्मद मोबीन शामिल हैं। अपर उप निरीक्षक नारायण दत्त ने पुलिस विभाग में नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा जिले में तैनात रहकर 33 वर्ष, 02 माह की सेवा दी। उन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। स्वास्थ्य कारणों के कारण वे आज विदाई समारोह में शामिल नहीं हो सके। हेड कांस्टेबल गंगा प्रसाद ने पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा जिले में नियुक्त रहकर 37 वर्ष, हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 21 वर्ष, 04 माह तथा हेड कांस्टेबल मोहम्मद मोबीन ने जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 21 वर्ष 04 माह की सेवा दी।

विदाई समारोह में सीओ तिलक राम वर्मा समेत अन्य पुलिस अफसरों ने उक्त कार्मिकों द्वारा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से कार्य किए जाने की प्रशंसा की। सभी ने उनके सुखमय, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु जीवन परिवार के साथ शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की अैर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त कार्मिकों ने अपने अनुभव साझा किए। संचालन उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी ने किया। विदाई समारोह निरीक्षक अशोक धनकड़, यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, उप निरीक्षक हीरा सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार समेत पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments