HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग: 02 सगे भाईयों समेत 03 युवक निकले चोर, गिरफ्तार

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: 02 सगे भाईयों समेत 03 युवक निकले चोर, गिरफ्तार

👉 पुलिस ने किया बार में चोरी की वारदात का पर्दाफाश
👉 तीनों युवक नशेड़ी, आपराधिक रिकार्ड वाले हैं दो भाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: शटर का ताला तोड़कर नगर में स्थित एक बार से चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। मामले में 02 सगे भाईयों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे चोरी का कुछ माल भी बरामद किया है। ये तीनों युवक नशेड़ी बताए गए हैं और गिरफ्तार दोनों भाईयों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है।

क्या था पूरा मामला

मामले के मुताबिक 06 अगस्त 2023 को वादी हयात सिंह बिरोड़िया ने अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर दी कि 05 अगस्त 2023 की रात में अज्ञात चोरों ने नगर में स्थित शिवम बार रेस्टोरेंट के शटर का ताला तोड़कर बार से 12 बोतल बियर, 02 बोतल राँयल चैलेन्जर व्हीस्की शराब व गल्ला तोड़कर गल्ले से 15 हजार रुपये, एसबीआई की कार्ड स्वैप मशीन तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर लिये। इस पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-380 व 457 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले के संज्ञान में आने पर एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु ने अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर चोरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने दबोचे तीनों आरोपी

इसके बाद एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास व नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया और ठोस सुरागरसी पतारसी की और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चंद घण्टों में ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों का पता लगा लिया और इन तीन चोरों पारस जोशी, लक्षित जोशी व आलोक कुमार उर्फ अक्कू को करबला के पास ब्राईट इन कार्नर से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से पारस जोशी के कब्जे से काले रंग के पिट्ठू बैग से 03 बोतल बियर, एसबीआई की एक कार्ड स्वैप मशीन व 4750 रुपये नगद बरामद किए जबकि लक्षित जोशी के कब्जे से काले रंग के पिट्ठू बैग से 03 बोतल बियर, 01 बोतल राँयल चैलेन्जर शराब व 3500 रुपये नगद और आलोक कुमार उर्फ अक्कू के कब्जे से 2000 रुपये बरामद किए।

पारस व लक्षित सगे भाई

गिरफ्तार तीन आरोपियों में से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पारस जोशी (27 वर्ष) व लक्षित जोशी (25 वर्ष) सगे भाई हैं। जो निकट आईसीआईसीआई बैंक बक्शीखोला, अल्मोड़ा निवासी रमेश जोशी के पुत्र हैं जबकि तीसरा आरोपी युवक आलोक कुमार उर्फ अक्कू (19 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार, निवासी नरसिंह बाड़ी चक्की के सामने, जिला अल्मोड़ा है। उक्त दोनों सगे भाईयों का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। पारस जोशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व भादवि की अन्य धाराओं में 04 मुकदमे और लक्षित जोशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 03 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी नशे के आदी हैं।

इस टीम ने किया खुलासा

वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी, उप निरीक्षक बिशन लाल, कांस्टेबल केशव भौत, खुशाल राम, होमगार्ड दीवान सिंह सांगा व महिपाल सिंह।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments