सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में फायर सर्विस से 200 मीटर पहले मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी से 03 युवकों को अर्टिगा कार संख्या यूके 04 टीबी 5996 में अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। इनके विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया है कि गांव से यह लोग चरस इकट्ठा करते हैं। ज्यादा मात्रा हो जाने पर बिक्री के लिए शहर ने आते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नन्दन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडचूला थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 41 वर्ष, सौरभ मिश्रा पुत्र चन्द्रसेन मिश्रा निवासी रायनवादा थाना बहेडी जिला बरेली उ०प्र० उम्र 30 वर्ष व हरीश सिंह पुत्र नर सिंह निवासी बेडचूला थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष शामिल हैं।
इन तीनों के पास से कुल 1.975 किलो ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। नंदन सिंह के विरूद्ध थाना काठगोदाम व हल्द्वानी में पहले से अभियोग दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, प्रभारी एसओजी एसआई संजीत राठौर, चौकी प्रभारी मण्डी एसआई प्रेमराम विश्वकर्मा, कांस्टेबल ललित मेहरा, संतोष बिष्ट व एसओजी से अरूण राठौर व भूपेंद्र ज्येष्ठा शामिल रहे।

