HomeUttarakhandAlmoraAlmora Braking: उड़नदस्ता टीम व पुलिस ने जब्त की 02.34 लाख की...

Almora Braking: उड़नदस्ता टीम व पुलिस ने जब्त की 02.34 लाख की नगदी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन तथा प्रलोभन इत्यादि से चुनाव को प्रभावित करने वालों को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के चलते पुलिस टीमें तथा उड़नदस्ता टीम पूरी तरह चौकस है। इसी का नतीजा है कि आए दिन ऐसे मामले पकड़ में आ रहे हैं। इसी क्रम में जिले के चौखटिया थानांतर्गत संयुक्त टीम ने दो लोगों के कब्जे से 02.34 लाख रुपये की नगदी जब्त की है।

FST चौखुटिया व FST गनाई टीमों की संयुक्त चेकिंग में थाना चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत रामघाट मासी के पासफोर्ड एण्डीवर कार संख्या UK 18E-6336 में सवार चालक सिद्धार्थ रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत, निवासी वैशाली कालोनी संस्कृति होम्स, थाना काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर तथा सुबोध गौड़ पुत्र गोविन्द राम गौड़, निवासी ग्राम गैंड, थाना गैरसैण, जिला चमोला के कब्जे से 02 लाख 34 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए।

उक्त दोनों व्यक्ति आचार संहिता के चलते इतनी अधिक मात्रा में नकद धनराशि रखने व ले जाने के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिससे चुनाव में इस धनराशि के दुरूपयोग की संभावना प्रतीत हुई और इसे सीज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी टीम में एफएसटी चौखुटिया के मजिस्ट्रेट रमेश चन्द्र पाण्डे, एफएसटी गनाई के मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, एसआई देवेन्द्र सिंह राणा, सौरभ भारती, कांस्टेबिल दीपक कुमार, लक्ष्मण कुमार व दीपक रौतेला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments