HomeUttarakhandAlmora01 हजार अभ्यर्थियों ने दी वन क्षेत्राधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा, 476 रहे...

01 हजार अभ्यर्थियों ने दी वन क्षेत्राधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा, 476 रहे अनुपस्थित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वन क्षेत्राधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोविड-19 का पालन कड़ाई से कराया गया। नगर के चार केंद्रों में परीक्षा एक पाली में संपन्न कराई गई।

रविवार को नगर के 04 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। नोडल अधिकारी व सीईओ एचबी चंद ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से 12 तक नगर के एसएसजे परिसर, राइंका अल्मोड़ा, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज और विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा परीक्षा केंद्रों में कराई गई। इसके लिए कुल पंजीकृत 1479 में 1000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 479 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए आयोग की ओर से व्यापक तैयारियों समेत सभी परीक्षा केंद्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये थे, जिसके चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई।

अभ्यर्थी अंकित कुमार ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का स्तर काफी अच्छा था। परीक्षा केंद्र में थोड़ी ठंड थी, बाकी व्यवस्थाएं ठीक थी। अल्मोड़ा में परीक्षा आयोजित होने से काफी सुविधा मिली। वहीं रानीखेत निवासी अभ्यर्थी मीना रावत ने बताता कि परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थीं। एग्जाम का पैटर्न इजी टू मॉडरेटर था। सुबह ठंड से थोड़ी परेशानी हुईं। परीक्षा में पूछे गये प्रश्न पढ़े हुए आये थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments