HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः 252 लोगों से वसूला 01.10 लाख जुर्माना

अल्मोड़ाः 252 लोगों से वसूला 01.10 लाख जुर्माना

ADVERTISEMENTS

चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः आपरेशन मर्यादा व यातायात नियमों उल्लंघन पर पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। औचक चेकिंग में कई लोग नियमों को ठेंगा दिखाते मिल रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पिछले दो दिनों में ऐसे 252 लोग मिले, जिनके खिलाफ चालानी कार्यवही करते हुए 01.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गत दो दिनों में चेकिंग के दौरान आपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आसपास शराब पीकर हुडदंग करते और गंदगी फैलाते 57 लोग पाए गए, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 14,850 रुपये जुर्माना वसूला गय। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 195 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। जिनसे कुल 95,500 रूपये जुर्माना वसूला गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments