HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी: सावधान! होली पर अराजकों व हुड़दंगियों की खैर नहीं

हल्द्वानी: सावधान! होली पर अराजकों व हुड़दंगियों की खैर नहीं

ADVERTISEMENTS

✍🏾 पुलिस ने दी सख्त हिदायत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
✍🏾 होली पर्व शांति व सौहार्द से मनाएं: एसएसपी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: होली पर्व को देखते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। साथ ही पुलिस ने हिदायत दी है कि अगर होली पर्व में अराजकता फैलाई व हुड़दंग मचाया या नशे में वाहन चलाया, तो सख्त कार्यवाही होगी। पुलिस सघन चेकिंग करते हुए ऐसे लोगों पर नजर टिकाए हुए है। संदिग्ध व्यक्तियों, अराजक तत्वों व हुड़दंगियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। वहीं एसएसपी ने जनता से शांति व सौहार्द से होली पर्व मनाने की अपील की है।

होली पर्व को देखते हुए जिले के हर थाना क्षेत्रान्तर्गत एवं जनपद के एंट्री प्वाइंटों पर दिन-रात सघन चेकिंग की जा रही है और अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। वहीं शांति एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त जनपद में अराजकता फैलाने वालों, हुड़दंग मचाने वालों, आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने वालों, यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने, पिलाने, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इधर एसएसपी ने जनता से अपील है कि रंगों के पावन पर्व होली को सौहार्द और शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। साथ ही लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता का पालन आवश्य करें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments