बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा/धौलछीना: नदी किनारे महिला की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या ?

भैंसियाछाना ब्लॉक के सेराघाट के तल्ली नाली क्षेत्र में गुरुवार शाम सरयू नदी के किनारे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक महिला…


भैंसियाछाना ब्लॉक के सेराघाट के तल्ली नाली क्षेत्र में गुरुवार शाम सरयू नदी के किनारे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान नही हैं । शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम सरयू नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा, जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक न्योली को दी गई। मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर शाम सरयू नदी के किनारे किसी महिला का शव होने की सूचना मिली जिसकी पहचान कमला देवी 38 पत्नी दीवान सिंह ग्राम तल्ली नाली के रूप में की गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा ले जाया गया। मृतक महिला का पति प्राइवेट जॉब करता है तथा इन दिनों लॉकडाउन के बाद घर पर ही है। मृतका के दो बच्चे एक लड़का तथा एक लड़की है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह का पता लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *